Yamaha कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R3 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को और भी ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। Yamaha की यह बाइक युवाओं में काफी पॉपुलर है और इसके रेसिंग DNA की वजह से लोग इसे काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों दे सके तो Yamaha R3 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। चलिए जानते हैं इसके इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में।
Yamaha R3 New Model Engine
नई Yamaha R3 में 321cc का लिक्विड-कूल्ड, parallel twin इंजन दिया गया है जो 41 bhp की पावर और 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जो Assist और Slipper क्लच के साथ आता है। इस वजह से गियर शिफ्टिंग काफी स्मूद हो जाती है और डाउनशिफ्ट के समय रियर व्हील लॉक होने से बचता है। यह बाइक टॉप स्पीड और स्मूद राइडिंग दोनों के लिए जानी जाती है।
Yamaha R3 New Model Features
अगर फीचर्स की बात करें तो Yamaha ने इस बार R3 में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें नया LED projector headlight दिया गया है जो ड्यूल LED DRLs के साथ आता है। बाइक का डिजाइन पूरी तरह से MotoGP से इंस्पायर्ड है जिसमें नई फेयरिंग, शार्प टेल और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है और Yamaha Y-Connect ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है।
Yamaha R3 New Model Price
अगर कीमत की बात करें तो Yamaha R3 की कीमत भारत में करीब ₹3.70 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। इस प्राइस सेगमेंट में यह बाइक KTM RC 390 और Kawasaki Ninja 300 जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देने वाली है